रीवा

Mauganj news:बस में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया अपहरण!

Mauganj news:बस में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया अपहरण!

 

 

 

 

 

 

 

ससुराल जा रही महिला को कटनी में डेढ़ माह बंधक बनाकर दुष्कर्म

रीवा. बस से ससुराल जबलपुर जा रही महिला को युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और कटनी में बंधक बनाकर डेढ़ माह तक ज्यादती की। आरोपी के कैद से छूटकर पीड़िता मऊगंज पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस शून्य पर केस दर्ज कर प्रकरण कार्रवाई के लिए संबंधित थाने भिजवा रही है।

 

 

 

 

 

 

मऊगंज क्षेत्र की महिला 16 अक्टूबर को ससुराल जबलपुर जाने के लिए मऊगंज से बस में सवार होकर रीवा आई और यहां से बस स्टैंड से जबलपुर की बस में सवार हो गई। जब कटनी पहुंची तो बस में सवार युवक ने महिला को चाय पिलाई जिसे पीते ही वह अचेत होने लगी। आरोपी ने महिला को कटनी में उतार लिया और एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया, जहां पीड़िता के साथ डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देता था। वह कमरे से बाहर नहीं निकलने देता था। जब भी बाहर जाता तो दरवाजा बंद कर देता था।

 

 

 

 

 

 

रिपोर्ट कटवाने रीवा तक छोड़ गया आरोपी

महिला की मां ने मऊगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आरोपी महिला को रिपोर्ट कटवाने के लिए 6 दिसबर को रीवा लेकर आया और मऊगंज की बस में बैठाकर खुद वापस लौट गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर जांच के लिए कटनी भिजवाया है। आरोपी ने कटनी के किस स्थान पर महिला को बंधक बनाकर रखा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button