रीवा

Rewa news:धान खरीद में अव्यवस्था पर भड़के किसानों ने लगाया जाम!

Rewa news:धान खरीद में अव्यवस्था पर भड़के किसानों ने लगाया जाम!

 

 

 

 

 

 

 

 

गढ़ के पास वेयर हाउस में खरीदी पर रोक लगाए जाने से थे नाराज

कटरा. समर्थन मूल्य पर धान की चल रही खरीदी के बीच बुधवार को एक बार फिर किसानों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर अधिकारी और पुलिस बल पहुंचा। बाद में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र प्रजापति भी पहुंचे और मामले को शांत कराया। किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुविधाओं के अनुसार ही व्यवस्था होगी।

 

 

 

 

 

 

 

सेवा सहकारी समिति हिनौती क्षेत्र के मालती वेयरहाउस भटवा में पिछले तीन दिनों से खरीदी जा रही थी लेकिन 11 दिसंबर को अचानक बताया गया कि यहां पर खरीदी नहीं होगी। इस पर किसानों ने रीवा से लालगांव होते हुए कटरा को जाने वाली सड़क पर चक्का जाम कर दिया। किसान राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि हमारी आधी धान की खरीदी की जा चुकी है और जो बची हुई है, उसको दूसरे वेयरहाउस ले जाने के लिए बोला जा रहा है। देवेंद्र तिवारी ने कहा, मालती वेयर हाउस में हर साल हजारों किसान अपनी धान बेचते रहे हैं लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक उदासीन के कारण खरीदी के दौरान ही कांकर वेयरहाउस के लिए भेजा जा रहा है। करीब 4 घंटे जाम के बाद कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे सिरमौर तहसीलदार ने किसानों से मिल कर उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि पहले की तरह व्यवस्था बहाल रहेगी।

 

 

 

 

 

 

ऐसे बदलते रहे केंद्र
पहले हिनौती क्षेत्र के किसानों के लिए 20 नवंबर को सीपी वेयरहाउस कांकर को खरीदी केंद्र घोषित किया गया। 5 दिसंबर को मालती वेयरहाउस भटवा में स्थानांतरित कर दिया गया। 10 दिसंबर को फिर कांकर में खरीद केंद्र बना दिया। 11 दिसम्बर को जब किसानों ने चक्काजाम किया, तब फिर से भटवा को ही केंद्र बनाया गया। इसी तरह कपुरी और देवास के केंद्रों की अदला-बदली की गई। वहां के किसान भी परेशान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button