रीवा
Rewa News : सरपंच 9 जनवरी को जाएंगे भोपाल..

Rewa News : सरपंच 9 जनवरी को जाएंगे भोपाल…
विराट वसुंधरा समाचार ब्यूरो रीवा
रीवा : सरपंचों के हक अधिकार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में भोपाल में अनवरत भूख हड़ताल जारी है, इस हड़ताल में शामिल होने के लिए 8 जनवरी को रीवा और मऊगंज जिले के सरपंच भोपाल जाएंगे, और 9 जनवरी को इस आंदोलन में भाग लेंगे, इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह और खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, यह आंदोलन सरपंचों के अधिकारों को लेकर सरकार से मांगें पूरी करने की दिशा में चलाया जा रहा है।