रीवा

Rewa MP मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1553 करोड़ की राशि

Rewa MP मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1553 करोड़ की राशि।

रीवा जिले की 4.10 लाख लाड़ली बहनों के खाते में आई लाड़ली बहना की राशि।

रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना के 1.27 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1553 करोड़ 49 लाख रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। साथ ही सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 26 लाख बहनों के बैंक खाते में एलपीजी गैस सिलेंडर अनुदान की 27 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई। प्रत्येक सिलेण्डर 450 रुपए में दिया जा रहा है।

रीवा जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित हुई। यह छोटी सी राशि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि शाजापुर क्षेत्र में सभी गांवों में बिजली और सिंचाई के लिए पानी की सुविधा दी जाएगी। सिंचाई का पानी पारस की तरह जब खेतों में पहुंचता है तब उससे फसल रूपी सोना प्राप्त होता है। अभी प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा है। हम पाँच साल में एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा देंगे। मकर संक्रांति का उत्सव महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है। लाड़ली बहनों को आज जनवरी माह की राशि अंतरित कर दी गई है। सब बहनें उत्साह और उल्लास के साथ मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व मनाएं। मुख्यमंत्री ने शाजापुर तथा कालापीपल के विकास के संबंध में अनेक घोषणाएं की।

राज्य स्तरीय समारोह का जिले भर में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय तथा हितग्राहियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ-साथ सभी विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button