रीवा

Rewa news:सोहागी धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रभारी सहित दो लोगों पर प्रकरण दर्ज!

Rewa news:सोहागी धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रभारी सहित दो लोगों पर प्रकरण दर्ज!

 

 

 

 

 

 

रीवा . धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी के खुलासे के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। केंद्र प्रभारी सहित दो आरोपियों को नामजद किया है। अधिकारियों की जांच में यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया था। सोहागी धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन को मिली थी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी, जिला प्रबंधक सहकारी बैंक ज्ञानेंद्र पाण्डेय ने जांच की थी।

 

 

 

 

 

 

जांच में पोर्टल में दर्ज मात्रा से 5146.60 क्विंटल धान मौके में कम मिली। खरीदी में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद अधिकारियों ने प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा, जिस पर कलेक्टर ने एफआइआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। जिला प्रबंधक नान ने जांच प्रतिवेदन सोहागी थाने के सौंपा जिसके आधार पर पुलिस ने खरीदी केंद्र प्रभारी राजाबाबू यादव व कम्प्यूटर आपरेटर श्रीकांत मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

पोर्टल में दर्ज की थी गलत जानकारी
खरीदी केंद्र प्रभारी ने पोर्टल में गलत जानकारी दर्ज की थी। किसानों के फर्जी नाम लिखकर उनसे धान खरीदी की जानकारी दर्ज की थी, लेकिन उक्त किसानों अता-पता नहीं था। उनसे खरीदी गई धान भी मौके पर नहीं थी। आशंका है कि गलत जानकारी फीड कर यूपी की धान खपाने की तैयारी की थी जिसके लिए गलत जानकारी दर्ज की गई थी।

 

 

 

 

 

सोहागी थाने में खरीदी केंद्र में गड़बड़ी का जांच प्रतिवेदन सौंपा गया था। उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी सहित दो आरोपियों को नामजद किया गया है। जांच में अगर अन्य लोगों के नाम सामने आएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उदित मिश्रा, एसडीओपी त्योंथर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button