Rewa news:प्रेमिका के घर में नाबालिग की मौत,परिजन ने लगाए हत्या के आरोप!

Rewa news:प्रेमिका के घर में नाबालिग की मौत,परिजन ने लगाए हत्या के आरोप!

 

 

 

 

 

रीवा. प्रेमिका के घर में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया उसके फंदा लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र की है।

 

 

 

 

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग का प्रेम प्रसंग गुढ़ थाना क्षेत्र की किशोरी से चल रहा था। वह प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था, जहां संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लड़की के घर वालों ने उसके फंदा लगाकर आत्महत्या की जानकारी दी है। उन्होंने चद्दर को काटकर उसे नीचे उतार लिया था लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। नाबालिग किशोरी से शादी करना चाहता था लेकिन उसने इंकार कर दिया था। घटना के दिन भी वह किशोरी से मिलने आया था और उनके बीच शादी को लेकर विवाद हुआ।

 

 

 

 

 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने नाबालिग के परिजन ने हत्या का संदेह जताया है। परिजनों के मुताबिक उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसे आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने कार्रवाई होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। इस वजह से 24 घंटे से अधिक समय तक शव मर्चुरी में रखा रहा। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद वे शव का पोस्टमार्टम करवाने को राजी हुए।

एक नाबालिग की किशोरी के घर में मौत हो गई थी। फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई है। दोनों बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिमाली पाठक, डीएसपी हेडक्वार्टर

Exit mobile version