Rewa news:किसानों के नाम पर 1.33 करोड़ का फर्जीवाड़ा सर्वेयर सहित दो आरोपी गिरफ्तार!
Rewa news:किसानों के नाम पर 1.33 करोड़ का फर्जीवाड़ा सर्वेयर सहित दो आरोपी गिरफ्तार!
तीन दिन की रिमांड पर लिए गए आरोपी
पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अब इस फर्जीवाड़े के संबंध में जानकारी ली जायेगी। उक्त आरोपी धान बिक्री करने आने वाले किसानों के खातों में अतिरिक्त धान चढ़ाकर खरीदी दिखाते थे और बाद में उनके खाते में आई रकम उनसे ले लेते थे।
ये गिरफ्त में आए
फर्जीवाड़े में दो आरोपी सर्वेयर गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू पिता समरजीत सिंह निवासी झलवार थाना सेमरिया व उठाव करने वाले ट्रांसपोर्टर सत्यार्थ प्रकाश पाठक उर्फ अंकुर पिता ऋषिकेश पाठक निवासी झलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने खरीदी केंद्र प्रभारी राकेश शुक्ला उर्फ राजा निवासी बेलवा सुरसरी सिंह थाना सिरमौर के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने केन्द्र प्रभारी को नामजद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस पूरे मामले की जानकारी ले रही है।
रीवा. किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से धान की बिक्री दिखाकर शासकीय राशि का गबन किया गया। पूरे मामले की जांच हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से फर्जीवाड़े के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सेमरिया थाने के विजय वेयर हाउस हिनौती नं. 2 खरीदी केंद्र में यह पूरा फर्जीवाड़ा किया गया था। खरीदी केंद्र में किसानों के नाम पर फर्जी बिक्री दर्ज कर दी गई थी। उनसे धान खरीदी की जानकारी रिकार्ड में दर्ज कर शासन से भुगतान ले लिया गया, लेकिन मौके पर धान नहीं थी। इसकी शिकायत कलेक्टर से हुई। इस पर कलेक्टर ने समिति गठित कर जांच कराई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। मौके पर करीब 5839.6 क्विंटल धान कम पाई गई, जिसकी कीमत 1.33 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरे मामले की शिकायत विपुल सिंह समिति प्रबंधक बीड़ा ने थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
केंद्र में धान खरीदी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया था। आरोपियों ने फर्जी खरीदी दिखाकर राशि खुर्दबुर्द की है। जांच में मौके पर धान नहीं मिली, जिस पर फर्जीवाड़ा सामने आया। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनको न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। –
श्रंगेश सिंह राजपूत, थाना प्रभारी