Rewa news:महाकुंभ में रीवा की आतिशी के गीतों ने मचाया धमाल!
रीवा . महाकुंभ मेला प्रयागराज में रीवा की आतिशी तिवारी के गीतों ने धमाल मचा दिया। महाकुंभ में मध्यप्रदेश की ओर से आतिशी ने प्रतिनिधित्व किया। अपने भजनों और लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध आतिशी को मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय की ओर से तीन दिनों के शो के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। आतिशी ने महाकुंभ के महत्व पर स्वयं गाना लिखकर कंपोज किया और पहली बार मंच से ही उसकी प्रस्तुति दी जिसे सुनकर दर्शकों ने गाने को जल्द रिलीज करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा शिव एवं गंगा यमुना सरस्वती पर नए बनाये गीतों की प्रस्तुति दी। तबला अमित सोनी, सृजन शुक्ला, ऑर्गन अंश, पर्व मिश्रा, ढोलक पर अमन साकेत, ऑक्टापैड में यश गुप्ता ने संगत दी।