Rewa news:छिवला गांव मे आग से जलकर महिला की मौत!
रीवा . एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई। उसे उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला किन परिस्थितियों में घटना की शिकार हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
बैकुंठपुर थाने के छिवला गांव निवासी सिम्पल पाण्डेय पति संतोष शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई थी। घटना के समय परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। शोर शराबा सुनकर परिजन पहुंच गए और उन्होंने आग को बुझाया। महिला का पूरा शरीर झुलस गया था। इस पर उसको तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजन हादसे का शिकार होकर उसके जलने की जानकारी दे रहे हैं। मायके पक्ष ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।