रीवा

Rewa news:गलत जानकारी देकर अत्यावश्यक सेवा के साथ खिलवाड़, बर्बाद किया समय फर्जी फोन में 9000 लोगों ने डायल 100 से किया मजाक!

Rewa news:गलत जानकारी देकर अत्यावश्यक सेवा के साथ खिलवाड़, बर्बाद किया समय फर्जी फोन में 9000 लोगों ने डायल 100 से किया मजाक!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. जिले में डायल 100 के माध्यम से पुलिस को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह अत्यावश्यक सेवा लोगों के लिए सहायक साबित हुई है, लेकिन इसके साथ मजाक करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। डायल 100 को अपनी सेवा प्रदान करने के लिए कई बार गलत जानकारी दी जाती है। फोन करने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल को बंद कर भाग जाते हैं, जिससे पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है। साल भर में डायल 100 पर 50 हजार से ज्यादा कॉल आए, जिनमें से करीब 44 हजार लोगों को पुलिस सहायता मिली, लेकिन लगभग 9 हजार मामलों में शरारती तत्वों ने फर्जी कॉल कर मजाक किया। ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में सामने आती हैं, जहां पर फर्जी सूचना देकर पुलिस को समय और संसाधन का नुकसान पहुंचाया जाता है। इस प्रकार के मामलों में जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचती है, तो कोई घटना नहीं मिलती, और शिकायतकर्ता का फोन भी बंद मिल जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से न केवल पुलिस की सेवाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि यह समय की भी बर्बादी है, जिससे गंभीर मामलों में सहायता पहुंचाने में कठिनाई होती है।

 

 

 

 

 

 

साइबर सेल से ट्रेस किए जाएंगे नम्बर
डायल 100 पर फर्जी फोन कर अनावश्यक समय बर्बाद करने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन फर्जी कॉल करने वालों के मोबाइल नंबर साइबर के माध्यम से ट्रेस किए जाएंगे और उन्हें कानून के तहत सजा दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि इस सेवा का सही उपयोग हो सके।

एएसपी रीवा अनिल सोनकर ने कहा कि जिन लोगों द्वारा इस तरह से शरारत की जाती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

 

 

 

 

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में बनी मददगार

डायल 100 सेवा वर्तमान में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुई है। डायल 100 में सालभर में रोड एक्सीडेंट की 4044 शिकायतें आई थीं। इसमें 5 हजार घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button