Rewa news: युवक की हत्या कर सोगाही पहाड़ पर सड़क के किनारे जलाया शव, सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटना से खिंचा सनाका।

Rewa news: युवक की हत्या कर सोगाही पहाड़ पर सड़क के किनारे जलाया शव, सुरक्षा व्यवस्था के बीच घटना से खिंचा सनाका।

 

 

 

 

 

 

रीवा. महाकुंभ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोहागी पहाड़ पर युवक की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सडक़ किनारे से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

 

 

 

सोहागी पहाड़ पर रविवार को हाइवे से करीब 100 फीट दूर युवक का शव जली अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। आरोपियों ने पहले उसकी हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात ही युवक के शव को यहां लाकर जलाया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। युवक को कहीं बाहर से लाया गया है और हत्या करके यहां फेंका गया है।

 

 

 

 

 

शवों का डपिंग प्वाइंट बना यूपी से लगा इलाका
यूपी से लगा यह इलाका शवों का डम्पिंग प्वाइंट बना है। गत वर्ष जनेह थाने के घटेहा में महिला और उसकी आठ वर्षीय बच्ची की टमस नदी में फेंककर हत्या की गई थी। सोहागी के नैना नदी पुल के नीचे भी महिला और उसकी बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया था। चारों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

 

 

 

एक युवक शव सोहागी पहाड़ से बरामद हुआ है। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

उदित मिश्रा, एसडीओपी

Exit mobile version