रीवा

Mauganj news:जोरौट पंचायत में भ्रष्टाचार की नहीं हो रही जांच!

Mauganj news:जोरौट पंचायत में भ्रष्टाचार की नहीं हो रही जांच!

 

 

 

 

देवतालाब . नईगढी जनपद क्षेत्र के अंतर्गत जोरौट पंचायत में निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। पंचायत कराए गए निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत स्थानीय निवासी रामलल्लू प्रजापति ने मऊगंज कलेक्टर से की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां तक कि जांच में पूर्व सरपंच पर वसूली भी प्रस्तावित हुई थी और एफआइआर का निर्देश भी हुआ था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे शिकायकर्ता को धमकाया जा रहा है। शिकायतकर्ता प्रजापति ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच लालता प्रसाद गौतम के साथ सचिव व सह सचिव के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता की गई है। आम आदमी के कल्याण के लिए आने वाली राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ कई है। बताया कि गौशालाओं की स्थिति काफी खराब है। अगर कोई शिकायत भी करें तो रीवा और मऊगंज जिले में कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रजापति ने कहा कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टा उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर कलेक्टर से मांग किया है, पंचायत के भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button