रीवा

मऊगंज विधानसभा से 14 और देवतालाब से 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन।

मऊगंज विधानसभा से 14 और देवतालाब से 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन।

 

विराट वसुंधरा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मऊगंज जिले की मऊगंज विधानसभा से 14 टू देवतालाब विधानसभा से कुल 18 प्रत्याशियों ने मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किया नामांकन फॉर्म

मध्य प्रदेश मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन फॉर्म भरने की 30 अक्टूबर को आखिरी तिथि निर्धारित थी जो आज सोमवार को खत्म हो गई है. भरे गए सभी नामांकन फार्मो की जांच उपरांत फॉर्म वापस और चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में पूरे दमखम के साथ अब मैदान मे दिखाई देंगे. मऊगंज विधानसभा क्षेत्र 71 एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 का नामांकन फॉर्म मऊगंज कलेक्टर कार्यालय में भरा गया. जिसमें मऊगंज से 14 एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है.

मऊगंज विधानसभा क्षेत्र 71

1. सुखेंद्र सिंह बन्ना – काग्रेश 2. उमेश त्रिपाठी – आम आदमी पार्टी 3. प्रदीप पटेल – भारतीय जनता पार्टी 4. ध्रुव नारायण मिश्रा- निर्दलीय 5. राम बहादुर पटेल – पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया 6. भैयालाल कोल- बहुजन समाज पार्टी 7. ददन प्रसाद मिश्रा- निर्दलीय 8. सुरेश कुमार सेन – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 9. सुशीला गुप्ता – निर्दलीय 10. ब्रह्मदत्त मिश्रा – विंध्य जनता पार्टी 11. महरुनीसा – निर्दलीय
12. नूर मोहम्मद – समाजवादी पार्टी 13. ब्रह्मदेव सिंह – भारतीय सुभाष सेना 14. चंद्रशेखर मिश्र – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र 72 देवतालाब

1. रामयज्ञ सोंधिया – निर्दलीय 2. अमरनाथ पटेल – बहुजन समाज पार्टी 3. आशा तिवारी – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 4. वंशरूप पटेल – निर्दलीय 5. छोटेलाल सिंह – अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी 6. दिलीप सिंह गुड्डू – आम आदमी पार्टी 7. गिरीश गौतम – भारतीय जनता पार्टी 8. कल्पना रावत – आदिम समाज पार्टी 9. कमलेश प्रसाद उपाध्याय – सपास्क पार्टी 10. महेश प्रसाद कोरी – निर्दलीय 11. पद्मेश गौतम – कांग्रेस पार्टी 12. पूजा पटेल – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 13. राहुल देव साकेत – बहुजन मुक्ति पार्टी 14. राजेंद्र साकेत – इंडिया प्रजा बंधु पार्टी 15. राजकुमार -भारतीय जन मोर्चा पार्टी, 16. सतीश तिवारी – विंध्य जनता पार्टी 17. सीमा जयवीर सिंह – समाजवादी पार्टी 18. सुखलाल पटेल – भारतीय सुभाष सेना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button