Mauganj news:जिला विकास संघर्ष परिषद् ने जिले में विकास कार्य करने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

Mauganj news:जिला विकास संघर्ष परिषद् ने जिले में विकास कार्य करने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज . जिला विकास संघर्ष परिषद् के संयोजक संतोष मिश्रा के अगुवाई में पदाधिकारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कहा गया है कि जिला बनने के बाद भी मऊगंज में विकास कार्य ठप हैं। कलेक्टर का कई विकास कार्यों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर भी मौजूद रहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ज्ञापन में जिला मुख्यालय मऊगंज को रेल सेवा से जोड़ने, प्रधान जिला व सत्र न्यायालय की स्थापना, अपर कलेक्टर मऊगंज न्यायालय के रिक्त पद पर पदस्थाना, युवाओं को रोजगार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों की स्थापना व राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं सहित आदि मुद्दे उठाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विषयों को कार्रवाई के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। इस दौरान परिषद् के सदस्यों ने जिले में बाणसागर का पानी लाने के लिए सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भी आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने में प्रोग्रेसिव पेंशनर एशोसिएशन मऊगंज जिला इकाई के अध्यक्ष कर्दम ऋषि, अधिवक्ता संघ मऊगंज के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, समाजसेवी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, पेंशनर वाईएन द्विवेदी, अधिवक्ता महेन्द्र मिश्रा, विनोद मिश्रा आदि शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में मॉडल बनेगा कलेक्ट्रेट परिसर

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने परिषद् के सदस्यों को बताया किए नए मऊगंज जिले के लिए जिला कलेक्टर का कार्यालय, जिला न्यायाधीश का न्यायालय, पुलिस अधीक्षक का कार्यालय और पुलिस थाना की स्थापना, नवीन मऊगंज के कलेक्टर कार्यालय के परिसर में ही की जाएगी। प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा चुका है। परिसर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए मॉडल बनेगा।

Exit mobile version