Mauganj news:ग्रामीणों की शिकायत पर सरदमन पहाड़ पहुंचे विधायक, अफसरों को तलब कर दिखाया अवैध खनन!

Mauganj news:ग्रामीणों की शिकायत पर सरदमन पहाड़ पहुंचे विधायक, अफसरों को तलब कर दिखाया अवैध खनन!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज . मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल हर पंचायत में रात्रि विश्राम कर दूसरे दिन लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार रात वे हनुमना के सरदमन पहाड़ पहुंचे तो लोगों ने अवैध उत्खनन सहित गांव के एक व्यक्ति के गायब होने की जानकारी दी। जिसके बाद विधायक ने अधिकारियों को तलब कर खदान में ले गए और स्थिति से अवगत कराया। शाम को सरदमन पहुंचे विधायक पूरी रात गांव में रुके।

 

 

 

 

 

 

 

 

शनिवार सुबह जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां खदानों में नियम विरुद्ध खनिज की निकासी की जा रही है। सुरक्षा और प्रदूषण रोकने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति के अपहरण का आरोप खदान के कर्मचारियों पर लगाया। समस्या सुनने के बाद विधायक ने एसडीएम, खनिज अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तलब किया। अधिकारी पहुंचे तो विधायक ने उनके साथ खदान का निरीक्षण किया। खदान में दुर्घटनाओं को रोकने सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था नहीं थी। बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी कर खदान में खनिज का उत्खनन किया जा रहा था। विधायक ने अधिकारियों से बताया कि खदान के चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यहां साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। नियमित पानी का छिडक़ाव तक नहीं कराया जाता है जिससे गांव में धूल की वजह से प्रदूषण फैल रहा है। विधायक ने बिंदुवार जानकारी देकर अधिकारियों से कार्रवाई करने को कहा।

 

 

 

 

 

 

 

यह है मामला
सरदमन गांव का नागराज गोड़ 4 मार्च कंपनी के कर्मचारियों से विवाद के बाद लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी हनुमना थाने में दर्ज कराई लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजन कंपनी के कर्मचारियों पर अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि वह 4 मार्च को शराब पीकर वाहनों को रोक रहा था, जिस पर पुलिस ने समझाबुझाकर घर पहुंचा दिया था। रात में फिर वह हंगामा कर रहा था जिस पर पुलिस दुबारा गांव गई थी। 5 मार्च को वह अपने भतीजे की तिलक में भी दिखा है। उसके बाद उसका पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हर पंचायत में रात्रि विश्रम और सुबह जनसुनवाई लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने का हमारा अभियान चल रहा है। हम सरदमन गए थे जहां पर लोगों ने खदान में खनिज संपदा की अवैध निकासी और एक व्यक्ति के गायब होने की जानकारी दी थी। अधिकारी मौके पर आ गए थे। खदान में नियम विरुद्ध उत्खनन से अवगत कराया है।

प्रदीप पटेल, विधायक मऊगंज

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधायक सरदमन गांव गए थे जहां लोगों ने उनसे खदान और क्रशर को लेकर समस्या बताई। मौके पर राजस्व व खनिज के अधिकारियों से उन्होंने समस्या के संबंध में चर्चा की है। गांव के एक व्यक्ति के गायब होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। उसके बरामद होने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

रसना ठाकुर, एसपी मऊगंज

Exit mobile version