Rewa news:भारतीय किसान संघ जिला रीवा की बैठक सम्पन्न!

Rewa news:भारतीय किसान संघ जिला रीवा की बैठक सम्पन्न!
रीवा -भारतीय किसान संघ जिला रीवा की बैठक आज होटल सेलिब्रेशन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न जिसमें प्रान्त संगठन मंत्री भरत जी एवं मातृ संगठन की ओर से विभाग प्रचारक हरिनारायण जी एवं विभाग प्रचार प्रमुख विवेक जी रहे उपस्थित, जिसमें संगठन द्वारा नगर इकाई के गठन की घोषणा जिसमें कमलेन्द्र पांडेय नगर अध्यक्ष एवं अनूप सिंह नगर मंत्री बने।
इसके बाद किसानों की ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा साथ ही संगठन विस्तार एवं रचनात्मक कार्यों में संगठन की ओर चलाए गए विषयों पर समीक्षा की गई।
उक्त बैठक संगठन की ओर सम्भागीय मंत्री जय प्रकाश पटेल सम्भागीय कार्य कारणी सदस्य जगदीश पटेल रामनारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा जिला मंत्री प्रो महेंद्र प्रताप सिंह जिला महिला सहयोंजिका श्री मती मनोज्ञा सिंह जिला सह मंत्री सी बी सिंह जिला सह मिडिया प्रभारी नीरज मिश्रा जिला युवा वाहिनी संयोजक अकंलेश पटेल जिला युवा वाहिनी सह संयोजक राजेश मिश्रा मंनगवा तहसील अध्यक्ष जोधा प्रसाद पटेल मंनगवा तहसील मंत्री शुशील शुक्ला एड रायपुर कर्चुलियान अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह तहसील मंत्री मंगल सिंह पटेल आशीष कुमार सिरमौर तहसील उपाध्यक्ष कमला कान्त तिवारी तहसील सिरमौर मंत्री कैलाश तिवारी कमलनारायण तिवारी गोविंद प्रसाद सहित अन्य तहसीलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त आशय की जानकारी भारतीय किसान संघ जिला मिडिया प्रभारी हर्ष नारायण गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।