रीवा

Rewa news:30 हजार का इनामी डकैत पुणे से गिरफ्तार, डकैती व मारपीट के मामले में था फरार!

Rewa news:30 हजार का इनामी डकैत पुणे से गिरफ्तार,डकैती व मारपीट के मामले में था फरार!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . लंबे समय तक अपने गिरोह के साथ तराई में आतंक फैलाने वाला शातिर डकैत पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। उसे रीवा लाकर रिमांड पर लिया है।

 

 

 

 

 

आरोपी का नाम बृजेन्द्र केवट है। वह जवा थाने के ददरी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ सोहागी थाने में लूट और हथियार से मारपीट करने का मामला दर्ज था। वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जब पुलिस दबिश देती, तो वह गांव छोड़कर जंगल की ओर भाग जाता था। बाद में वह महाराष्ट्र भाग गया। पुलिस ने साइबर की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। एसडीओपी उदित मिश्रा ने उपनिरीक्षक संजीव शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे पुणे से गिरफ्तार किया।

 

 

 

 

 

 

17 आपराधिक मामले हैं दर्ज
आरोपी तराई में मल्लाह गिरोह के साथ लंबे समय तक आतंक का पर्याय रहा था। उसके खिलाफ लूट, डकैती सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को रीवा लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पवन शुक्ला के अनुसार, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

सामान और कट्टा जब्त करेगी पुलिस

आरोपी को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। उससे अब पुलिस डकैती की घटना में लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कट्टा बरामद करेगी। आरोपी के खिलाफ दो मामलों में न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button