Mauganj news:नो एंट्री में भी भारी वाहनों का बाजार में हो रहा प्रवेश,कलेक्टर का आदेश महज दिखवा!

Mauganj news:नो एंट्री में भी भारी वाहनों का बाजार में हो रहा प्रवेश,कलेक्टर का आदेश महज दिखवा!

 

 

 

 

 

 

हनुमना . नगर परिषद क्षेत्र हनुमना में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना हो रही है। 1 मार्च से कलेक्टर ने सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित किया था, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर और ओवरलोड वाहनों का बाजार में धड़ल्ले से प्रवेश हो रहा है, जिससे कई बार दुर्घनाएं हो चुकी हैं। पुलिस लापरवाह बनी हुई है और इस पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। पूर्व उपाध्यक्ष मोहनलाल कचेर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, हजारीलाल गुप्ता, यीशु गुप्ता, रितेश गुप्ता, दिलीप द्विवेदी ने कलेक्टर मऊगंज से मांग किया है ,नो एंट्री के समय में बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

Exit mobile version