रीवा

Mauganj news:होटलों में घरेलू सिलेंडर का हो रहा उपयोग, नहीं होती कार्रवाई ,फूड अधिकारी की भूमिका संदिग्ध!

Mauganj news:होटलों में घरेलू सिलेंडर का हो रहा उपयोग, नहीं होती कार्रवाई ,फूड अधिकारी की भूमिका संदिग्ध!

 

 

 

 

मऊगंज . मऊगंज जिला बनने के बाद लगातार व्यापार बढ़ रहा है। साथ ही अवैध कारोबार भी तीव्र गति से संचालित हो रहा है।

 

 

 

 

 

मऊगंज क्षेत्र में सैकड़ों होटल संचालित है, जिनमें घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन खाद्यान्न आपूर्ति अधिकारी द्वारा कोई निरीक्षण नहीं किया जाता। अधिकारी मीटिंग बैठक में सम्मिलित होकर अपने दायित्वों की खाना पूर्ति कर लेते हैं। यही कारण है कि ग्रामीण अंचलों में घरेलू सिलेंडर की खेप नहीं पहुंच रही है। साथ ही ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे है।

 

 

 

 

 

 

सिर्फ 100 कमर्शियल सिलेंडर के रजिस्ट्रेशन

मऊगंज गैस वितरण एजेंसी में लगभग 100 कमर्शियल सिलेंडर का रजिस्ट्रेशन हैं। जबकि मऊगंज शहर में होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर मिलाकर लगभग 100 ऐसे प्रतिष्ठान है जहां रोजाना सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। अगर होटलों में रोजाना एक सिलेंडर की खपत मान ली जाए तो महीने के हिसाब से 1500 सिलेंडर की खपत हो रही है। कुछ ऐसे होटल हैं जहां रोजाना 2 सिलेंडर की खपत है। ऐसे में माना जा सकता है कि घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button