Mauganj news:सरपंच पति पर अवैध उत्खनन का लगा आरोप!
मऊगंज . ग्राम पंचायत में सरपंच पति अवैध उत्खनन कराने का आरोप लगा है। मामला हनुमना के ग्राम पंचायत गोपला में सर्रा प्लाट टोला का है। जहां सरपंच पति विजेंद्र कुमार पटेल द्वारा कई वर्षों से अवैध उत्खनन करके वन संपदा को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही सरकारी राशि का भी नुकसान पहुंचाया जा रहा। उक्त आरोप स्थानीय सुशील कुमार पटेल ने कलेक्टर मऊगंज को आवेदन देकर लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा सरपंच पति के साथ एक दर्जन लोग अवैध उत्खनन कर रहे हैं। जिससे पटिया, पत्थर, फर्शी पत्थर का उत्खनन के साथ बिक्री किया जा रहा है। कलेक्टर ने मांग किया है कि इस पर कार्रवाई की जाए।