Mauganj news:मऊगंज को भ्रष्ट अधिकारियों से मिली मुक्ति, कलेक्टर-एसपी को हटाया अजय श्रीवास्तव मंत्रालय अटैच, रसना ठाकुर पहुंचीं पीएचक्यू!

Mauganj news:मऊगंज को भ्रष्ट अधिकारियों से मिली मुक्ति, कलेक्टर-एसपी को हटाया अजय श्रीवास्तव मंत्रालय अटैच, रसना ठाकुर पहुंचीं पीएचक्यू!

 

 

 

 

 

मऊगंज . मऊगंज जिले के गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई हिंसा की गाज गिरना शुरू हो गई है। देररात कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया। संजय कुमार जैन को नया कलेक्टर और दिलीप कुमार सोनी को पुलिस कप्तान बनाया गया है। जबकि अजय श्रीवास्तव को मंत्रालय व रसना ठाकुर को पीएचक्यू अचैट किया गया है।

 

 

 

 

 

 

2015 बैच के संजय कुमार जैन अभी तक उप सचिव थे। उनके पास लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार था। इसी तरह दिलीप कुमार सोनी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर उज्जैन में तैनात थे। दोनों अफसरों पर सरकार ने भरोसा जताते हुए मऊगंज की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों अफसरों के पास मऊगंज में शांति व्यवस्था कायम करना बड़ी चुनौती होगी।

Exit mobile version