Rewa news:अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत पर आश्रित को मिलेंगे दो लाख रुपए!

Rewa news:अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत पर आश्रित को मिलेंगे दो लाख रुपए!

 

 

 

 

रीवा . जिले में विभिन्न कारणों से अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक के आश्रितों को सोलेशियम फण्ड से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती थी। इसके स्थान पर हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 लागू की गई है। इस योजना से अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपए की सहायता राशि का प्रावधान है।

Exit mobile version