रीवा
Rewa news:स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान!

Rewa news:स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान!
अतरैला . एनआईसीएसआई कंपनी भारत सरकार एवं आईसीटीएम सोशल ग्रुप महेन्द्रगढ हरियाणा द्वारा जवा ब्लाक में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सन्नी जैन रहे एवं अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि रूकमेश राठौर, सुधीर तिवारी, कृष्ण शरण दिक्षित, राजेश्वर प्रसाद मिश्र, संदीप मिश्रा रहे। इस मौके पर जैन ने आवाश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पथरौडा़ की सरपंच ज्ञानलता तिवारी, पर्यवेक्षक सुनीता तिवारी, संजय तिवारी, नीरज मिश्रा, सुधीर तिवारी, अरुण पांडे, उषा गौतम सहित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।