रीवा
Mauganj news:जिले में नवागत कलेक्टर ने बेलगाम प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों पर दिखाई सख्ती!

Mauganj news:जिले में नवागत कलेक्टर ने बेलगाम प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों पर दिखाई सख्ती!
मऊगंज . जिले में सरकारी कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए मऊगंज के नवागत कलेक्टर संजय जैन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों क़ो कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने और पूरे कार्यालयीन समय तक कार्यरत रहने शख्त हिदायत दी है।
इसके अलावा, यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय, न्यायालयीन कार्य या भ्रमण पर जाता है, तो उसे अब पहले अनुमति लेना आवश्यक होगा, प्रशासन का यह कदम सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कलेक्टर द्वारा उठाया गया है, जो वाकई सराहनीय है, प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट न हो यह भी कलेक्टर साहब क़ो संज्ञान ले कर कार्य करना पड़ेगा, क्योंकि भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी किसी का भला नहीं कर सकते।