Rewa MP: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन मजबूत करने का मंत्र।

Rewa MP: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को देंगे संगठन मजबूत करने का मंत्र।
देखिए वीडियो 👇 👇
मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई ताकत प्राप्त करने नए सिरे से कार्यकर्ताओं में जोश भरने जा रही है इसी कड़ी में 27 मार्च को रीवा के विंद्रावन गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सह प्रभारी रणविजय सिंह कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं सहित समस्त ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
रीवा में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 27 मार्च गुरूवार को सुबह 10:00 बजेमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शह प्रभारी रणविजय सिंह सतना से चलकर रीवा पहुंचेंगे इस अवसर पर निर्मल सिटी के पास चोरहटा में उनका सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जाएगा।