रीवा

Mauganj news:संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, शव अस्पताल में छोड़कर पति हुआ फरार!

Mauganj news:संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, शव अस्पताल में छोड़कर पति हुआ फरार!

 

 

 

 

 

मऊगंज . संदिग्ध अवस्था में शनिवार को महिला की मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने पर पति शव को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नईगढ़ी थाने के हटवा भूधर गांव निवासी शीतल द्विवेदी (23) पति आकाश की शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने दोपहर एक बजे पत्नी के मायके में फोन कर उसके बेहोश होने की जानकारी दी। वह पत्नी को लेकर मऊगंज अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो पति शव को अस्पताल में छोड़कर लापता हो गया। पति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button