रीवा

Rewa news:पुलिस ने चौपाल लगाया,लोगों की सुनी समस्या, अपराधों को लेकर किया जागरूक!

Rewa news:पुलिस ने चौपाल लगाया,लोगों की सुनी समस्या, अपराधों को लेकर किया जागरूक!

 

 

 

 

 

 

रीवा . नौवस्ता चौकी परिसर में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में सीएसपी रितु उपाध्याय और चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे।चौपाल में लोगों को साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, महिला सुरक्षा और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए नरवाई न जलाने की अपील भी की गई ताकि आगजनी की घटनाएं रोकी जा सकें। सीएसपी रितु उपाध्याय ने कहा कि आम नागरिक भी पुलिस के साथ मिलकर अपराध के खिलाफ बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस हर जगह हर समय मौजूद नहीं रह सकती, लेकिन जनता के सहयोग से अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस मिलकर अपराध मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएं। जो समस्याएं चौपाल में सामने आईं, उनका जल्द निराकरण किया जाएगा। पुलिस हर जरूरत में आपके साथ है। जनसंवाद नौबस्ता पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला, छिजवार सरपंच ज्ञानेंद्र सिंह गुड्डू, पुरुषोत्तम मिश्रा, दिलीप त्रिपाठी, धीरू सिंह, नौबस्ता सरपंच अनीश सिंह, केशव सिंह, ददन सिंह तिवारी, वैभव तिवारी, नितिन पाण्डेय, शिव सिंह, गणेश साकेत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button