MP news, अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज हुआ उग्र तस्वीरें लगाकर किया जा रहा मूत्र विसर्जन।

MP news, अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज हुआ उग्र तस्वीरें लगाकर किया जा रहा मूत्र विसर्जन।
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज उग्र हो गया है अनुराग कश्यप का तरफ जहां पूरे देश में उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई जा रही है और विरोध किया जा रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा अनुराग कश्यप की तस्वीर लगाकर सुलभ शौचालय में मूत्र विसर्जन किया गया इसके बाद प्रदेश की अन्य जिलों सहित रीवा जिले में भी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने अनुराग कश्यप की तस्वीरों पर मूत्र विसर्जन कर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आशीष तिवारी ‘शिबू’ ने बताया कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा है कि वह ब्राह्मणों को ‘मौत’ देंगे। तिवारी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और ब्राह्मण समाज का अपमान है। उन्होंने मांग की है कि अनुराग कश्यप को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनसे इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए।
आशीष तिवारी ने बॉलीवुड फिल्मों में ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों के नकारात्मक चित्रण पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में अक्सर ब्राह्मणों को क्रूर, क्षत्रियों को अत्याचारी और वैश्यों को लुटेरा दिखाती हैं, जिसे अब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
तिवारी ने शासन-प्रशासन से अनुराग कश्यप की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की जाती है, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज पूरे देश में उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों ने भविष्य में अनुराग कश्यप की किसी भी फिल्म को रीवा में चलने नहीं देने की भी चेतावनी दी।
इस घटना से रीवा में ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने अनुराग कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
तो वहीं मऊगंज जिले के नईगढी थाना में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए समाजसेवी अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी द्वारा आवेदन दिया गया है, श्री तिवारी ने कहा कि अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी काफी अपमानजनक है पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।