Mauganj news:अधूरी नाली व सड़क निर्माण पूरा करने अधिकारियों को दिए निर्देश,विधायक ने गांव जाकर सुनी समस्याएं!

Mauganj news:अधूरी नाली व सड़क निर्माण पूरा करने अधिकारियों को दिए निर्देश,विधायक ने गांव जाकर सुनी समस्याएं!

 

 

 

 

 

 

रघुनाथगंज . विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने ग्राम पंचायत रघुनाथगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। ग्राम वासियों ने विधायक को बताया कि विगत वर्ष जो सड़क, नली और पटरी निर्माण का ठेका दिया गया था। उसमें सड़क निर्माण गुणवत्ता विहीन हुआ है और 200 मीटर नाली और पटरी का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया।

 

 

 

 

 

 

बताया कि नाली निर्माण नहीं होने से पिछली बरसात में लोगों के घरों में जल भराव हुआ था। जिसके चलते आसपास के लोगों में मारपीट की नौबत आई थी। अब एक बार फिर यही समस्या लोगों के सामने होगी। इस पर विधायक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली और पटरी का अधूरा निर्माण बरसात के पहले पूरा कराया जाय, अन्यथा ठेकेदार का पेमेंट रोक जाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बरसात के पहले निर्माण हो जाएगा। इस दौरान विधायक ने समाजसेवी सूर्यमणि गुप्ता व भाजपा नेता अवध शरण गुप्ता के निधन पर उनके निज निवास में जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, प्रेमलाल गुप्ता, जितेंद्र सोनी, हरिश्चंद्र दुबे, रामनिरंजन नामदेव, छोटकउ नामदेव, अनिल गुप्ता, डब्लू गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version