रीवा

mauganj Breaking: निहाई नदी में दो बच्चों सहित डूबे बैंक कैशियर गांव में छाया मातम।

mauganj Breaking: निहाई नदी में दो बच्चों सहित डूबे बैंक कैशियर गांव में छाया मातम।

 

मऊगंज। जिले के पैपखार गांव के तीन लड़को की निहाई नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है एक युवक एचडीएफसी बैंक मऊगंज में कैशियर बताया गया है
घटना को लेकर बताया जाता है कि आज ग्राम पैपखार के लड़के निहाई नाल में नहाने गए थे इस समय नाला में लगभग 20 फीट गहरा पानी है नहाते समय एक लड़का पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा लड़के को डूबता देख दोनों लड़के उसे बचाने के लिए गहराई में चले गए और वह भी पानी में डूब गए।

बताया जाता है कि एक लड़का अपने ननिहाल में रहता था जो एचडीएफसी बैंक मऊगंज में कैशियर के पद पर काम करता है आज तीनों बच्चे नहाई नदी में नहाने पहुंचे थे मृतकों का नाम अमन अभय और अभिषेक मिश्रा बताया गया है इस घटना के बाद पैपखार गांव में मातम पसर गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button