Rewa MP: ब्राह्मण की जमीन पर आदिवासियों ने किया जबरन कब्जा, मौके पर गड़रा कांड जैसे बन रहे हालात।

Rewa MP: ब्राह्मण की जमीन पर आदिवासियों ने किया जबरन कब्जा, मौके पर गड़रा कांड जैसे बन रहे हालात।
रीवा जिले के भमरा गांव में यमुना प्रसाद मिश्रा पिता राजमान मिश्रा ब्राह्मण परिवार की कथित जमीन पर किया जा रहा अवैध कब्जा।
देखिए वीडियो 👇 👇
रीवा, जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के भमरा गांव में एक गरीब ब्राह्मण यमुना प्रसाद मिश्रा पिता राजमान मिश्रा की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है पीड़ित परिवार के बताए अनुसार उनकी जमीन पर। 15–20 आदिवासियों के समूह द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
परिवार का आरोप है कि वर्षों से उस जमीन पर खेती कर जीवन यापन कर रहे है, और हाल ही में कुछ आदिवासी मिलकर उनके जमीन पर जबरन कब्जा कर लिये हैं आदिवासी परिवार से वो डरे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठाता, तो यह मामला मऊगंज जैसी सामाजिक अशांति का रूप ले सकता है, जहाँ कुछ समय पहले ब्राह्मण और आदिवासी समुदायों के बीच बड़ा कांड हो गया था बताया जाता है कि जब क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक आदिवासियों को समझाने मौके पर जाते हैं तब आदिवासियों द्वारा कुल्हाड़ी हसिया लाठी डंडे लेकर दौड़ा लिया जाता है।
इस मामले में पीड़ित ब्राह्मण परिवार ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और पुलिस जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अगर प्रशासन इसमें तुरंत कार्रवाई नहीं करता है तो कही मऊगंज जैसी स्थिति यहां भी निर्मित ना हो जाए।