Rewa MP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का विधायक और भाजपा अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

Rewa MP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का विधायक और भाजपा अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
वीडियो में देखिए पूरी खबर 👇
रीवा। जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव जनपद मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आगामी 4 जून को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हो रहा है इस कार्यक्रम को लेकर पूरा मनगवां विधानसभा क्षेत्र उत्साहित है इसका कारण यह है कि करीब एक दशक बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मनगवां क्षेत्र की धरती पर होने जा रहा है मनगवां क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा विधायक मनगवां इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति के कार्यकाल में मनगवां विधानसभा क्षेत्र विकास की नई गाथा लिख रहा है और उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार गठन के 2 वर्ष के भीतर मनगवां आगमन क्षेत्र के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम स्थल गंगेव स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है इन तैयारियों का मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर एसडीएम पीएस त्रिपाठी भाजपा नेता डॉ विष्णु देव कुशवाहा सहित भाजपा नेताओं द्वारा स्टेडियम में चल रही तैयारी का जायजा लिया गया है इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है की मुख्यमंत्री मनगवां विधानसभा क्षेत्र में आगामी 4 जून को पहुंच रहे हैं मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी लगन से काम करता रहूंगा।