रीवा

Rewa MP: हिनौती गौधाम में 2 करोड़ 67 लाख के विकास कार्यों का उप मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन।

Rewa MP: हिनौती गौधाम में 2 करोड़ 67 लाख के विकास कार्यों का उप मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन।

विराट वसुंधरा
रीवा : जनपद पंचायत गंगेव अन्तर्गत हिनौती गौधाम में 25 हजार गौवंश के संरक्षण संवर्धन के लिये 28 जून को शाम चार बजे हिनौती गौधाम में 4 गौवंश पशु शेड का भूमि पूजन जिला स्तरीय गौ सम्मेलन एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता कथा व्यास पीठ जगतगुरू संत स्वामी राघवाचार्य महराज अयोध्या होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसद सदस्य जर्नादन मिश्र करेगें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मनगवां इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति, श्रीमती नीता कोल जिला पंचायत अध्यक्ष, एवं विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विकास तिवारी अध्यक्ष जनपद पंचायत गंगेव, श्रीमती नन्दनी हर्षवर्धन तिवारी अध्यक्ष जिला गौपालन समिति होगीं और क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहेंगे।

जिला गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की दृढ़ इच्छा शक्ति से पूरे विंध्य एवं रीवा जिले में गौवंश संरक्षण संवर्धन के साथ किसानों के फसल की सुरक्षा एवं आम नागरिक को सड़को के दुर्घटना से बचाने का महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के वाद हिनौती गौधाम में 25 हजार गौवंशों के रख रखाव हेतु तीव्रता से कार्य प्रारम्भ है। गौधाम में 4 हजार गौवंशों के संरक्षण हेतु चार शेड का भूमि पूजन होगा। हिनौतीधाम मंं करीब 15 सौ गौवंश के रख रखाव हेतु शेड के साथ भूसा-चार-पानी का पर्याप्त व्यवस्था शासन एवं जनसहयोग से किया जा रहा है। करीब एक हजार गौवंश के रहने हेतु शेड का कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button