Rewa news, विवेक गौतम फिर बने विधानसभा सेमरिया के मीडिया प्रभारी।

Rewa news, विवेक गौतम फिर बने विधानसभा सेमरिया के मीडिया प्रभारी।

रीवा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के युवा भाजपा कार्यकर्ता विवेक गौतम को भाजपा ने विधानसभा सेमरिया का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है यह नियुक्ति विधानसभा सेमरिया के तीनों मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक के अनुमोदन पर एवं सेमरिया विधानसभा संयोजक के मार्गदर्शन पर की गई है ज्ञात हो कि पूर्व में भी विवेक गौतम को मंडल सेमरिया का मीडिया प्रभारी बनाया था फिर सीईओ कांड में नाम आने के बाद पार्टी ने निष्कासित किया था हालांकि उस कांड़ में पुलिस ने विवेचना के दौरान लगे आरोपों को खारिज कर दिया था।

विवेक गौतम पार्टी पदाधिकारी न होते हुए भी शोशल मीडिया में जोर शोर से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पोस्ट करते रहे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते रहे। सीईओ कांड से नाम विलोपित होने के बाद बीते माह मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के हाथों भाजपा में वापसी कराकर भाजपा ने पूरे विधानसभा का मीडिया प्रभारी बनाया है विवेक गौतम को पुनः भाजपा सेमरिया विधानसभा क्षेत्र का मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने खुशी जताई है।

Exit mobile version