रीवा

Rewa news, तनाव मुक्त शिक्षा सी एम राइज विद्यालय का मुख्य उद्देश्य: के.सी.अवधिया, समर कैंप का समापन समारोह संपन्न।

Rewa news, तनाव मुक्त शिक्षा सी एम राइज विद्यालय का मुख्य उद्देश्य: के.सी.अवधिया, समर कैंप का समापन समारोह संपन्न।

 

विराट वसुंधरा
रीवा मनगवां नि.प्र. शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनगवां में 1 मई से 15 मई तक शासन के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन किया गया। बुधवार को शहीद मेजर आशीष दुबे स्मृति सी एम राइस विद्यालय मनगवा में समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलीप कुमार गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य कैलाश चंद्र अवधिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पत्रकार विजय गुप्ता उपस्थित रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि कैंप में कक्षा तीन से पांच तक संगीत एवं नित्य, कक्षा 6 से 8 तक मेहंदी एवं चित्रकला, कक्षा 9 से 12 तक योग एवं मार्शल आर्ट छात्र छात्राओं के मनोरंजन वातावरण में सिखाया गया। उन्होंने बताया कि तनाव मुक्त शिक्षा ही समर कैंप का मुख्य उद्देश्य है। जहां छात्र पढ़ाई के दबाव में आकर डिप्रेशन का शिकार होते हैं । वह छात्र इन सब विधाओं में भाग लेकर तनाव मुक्त रहकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। विद्यालय में तनाव मुक्त शिक्षा ग्रहण करने वाला छात्र ही आगे चलकर होनहार छात्र के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। एवं विद्यालय का नाम रोशन करेगा। संगीत एवं नित्य हेतु मंजुला गुप्ता ,मेहंदी एवं चित्रकला हेतु स्मृति त्रिपाठी तथा मार्शल आर्ट हेतु रजनीश साकेत ट्रेनर के रूप में छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया। 15 दिन के समर कैंप में नोडल अधिकारी के रूप में डी.एस त्रिपाठी व बाल्मिक तिवारी ने कार्य किया ।

 

संस्था प्राचार्य के.सी. अवधिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। संस्था के सभी शिक्षकों ने अवकाश काल में भी सक्रिय योगदान दिया समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीय विकास रूचि पूर्वक शिक्षा की व्यवश्था भी की जा रही है । संस्था से ममता सिंह , आर.सी. दास , प्रदीप सिंह परिहार, आशुतोष कुमार शुक्ला, धीरेंद्र तिवारी, नीतू सिंह, शिवकुमार यादव, देवराज वैश्य, प्रियंका महेश्वरी, मातेश्वरी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, वंदना तिवारी, प्रियंका सोनी, सुजीत कुमार पांडे, लालजी सिंह, रेनू सिंह, रवनीत पटेल, सुख सागर द्विवेदी, राजेश कुमार शर्मा, नीतू पांडे, राजेश कुमार तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, श्यामलाल कुशवाहा, आदर्श सिंह पटेल, प्रियव्रतनाथ त्रिपाठी ने सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button