रीवा

Rewa news, आधुनिकता को चुनौती दे रही सनातन की पुरानी परंपरा।

Rewa news, आधुनिकता को चुनौती दे रही सनातन की पुरानी परंपरा।

 

रीवा । वर्तमान समय में डीजे आर्केस्ट्रा नाच गाना को छोड़कर शुभ अवसरों पर धार्मिक अनुष्ठानों पर हरमोनिया तबला झांझ ढोलक ज्यादा ध्यान दे रहे हैं श्री रामचरितमानस अखंड पाठ के साथ अखंड कीर्तन का आयोजन किसी मनोकामना पूर्ति के बाद सनातन धर्म में लोगों द्वारा 24 घंटे का बिना किसी विराम के किया जाता है सनातन धर्म में श्री रामचरितमानस का विशेष महत्व है जहां लोग किसी धार्मिक आयोजन कार्य के साथ ही ईश्वर द्वारा मनोवांछित इच्छापूर्ति के बाद ऐसे कार्यों का आयोजन करते है हिंदू धर्म में विभिन्न वेद शास्त्रों के वर्णन का उल्लेख है ग्राम पंचायत गढ़ में दिनांक 3/ 6/2024 को चंद्रबली सिंह के घर में बरहौ उत्सव में अखंड श्री रामचरितमानस का आयोजन किया गया श्री रामचरितमानस गायन सुन लोग मग्न मुग्ध हो रहे थे राकेश सिंह के पोते सूरज सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री रामचरितमानस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गायक मंडली में विशेष रूप से यमुनाधर शुक्ला रमाकांत दुबे की मानस मंडली द्वारा मनमोहक रामचरितमानस अखंड पाठ किया गया जहां सुमन सिंह अरुण सिंह राजेश सिंह दिवाकर सिंह संतोष सिंह दीपेंद्र सिंह लव सिंह अनिल सिंह संजय शिवम् आलोक आकाश सोमू अमन आदि लोग शामिल थे अखंड मानस पाठ चौपाई दोहा सोरठा व अन्य अलंकरणों के माध्यम से वर्णन गायन द्वारा किया जाता है।

इसी तरह से कीर्तन का आयोजन भी होता है जिसमें सीताराम ओम नमः शिवाय का उच्चारण किया जाता है यह कार्य हर क्षेत्र और जिले में अपने अलग-अलग भाषा शैली में अपने अपने तरीको से किया जाता है इसमें विशेष गायक मंडली को बुलाया जाता है और गायक मंडली हरमोनिया तबला झांझ ढोलक आदि के साथ गायन किया जाता है यह कार्य हर समय किया जाता है विशेष रूप से नवदुर्गा नवरात्र में विशेष रूप से आयोजित किया जाता है और यह 22 घंटे से लेकर 24 घंटे तक का बिना किसी रूकावट के सम्पूर्ण किया जाता है यह मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ साथ विभिन्न शुभ अवसरों पर घरो में भी आयोजित किया जाता है। वर्तमान समय में डीजे आर्केस्ट्रा नाच गाना को छोड़कर शुभ अवसरों पर धार्मिक अनुष्ठानों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button