रीवा

Rewa news, सुर-ताल महोत्सव के प्रतिभागियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री।

Rewa news, सुर-ताल महोत्सव के प्रतिभागियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री।

संगीत जीवन को तनाव से मुक्त करता है – उप मुख्यमंत्री।

युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं स्टार्टअप – उप मुख्यमंत्री

रीवा । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 32वें सुरताल महोत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने सतना के प्रसिद्ध गायक दीपक अंश तथा अदभुत नर्तक आदित्य मालवीय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। संगीत जीवन को तनाव से मुक्त कर देता है। गायन और वादन की कला जीवन में मिठास घोल देती है। श्री कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम विन्ध्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा ने पिछले 32 वर्षों से विन्ध्य में संगीत की अलख जगाई है। इसके जनक और गुणी कलाकार मुकेश दुबे जी असमय ही हम सबको छोड़कर चले गए लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सुरताल महोत्सव की परंपरा को बनाए रखा। इसका लगातार और पूरी भव्यता से आयोजन हो रहा है। यह मंच विन्ध्य के कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों के माध्यम से कलाकारों को प्रेरित भी कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सही समय पर अवसर मिले तो वो दुनिया फतह कर सकते हैं। हाल ही में थल सेना अध्यक्ष बने श्री उपेन्द्र द्विवेदी रीवा के और कुछ दिनों पूर्व देश की नौसेना के अध्यक्ष बने दिनेश त्रिपाठी सतना के लाल हैं। आज देश की दो सेनाओं की कमान विन्ध्य के सपूतों के हाथ में है। क्रिकेट में ईश्वर पाण्डेय और कुलदीप सेन ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रीवा का नाम रोशन किया है। उप मुख्यमंत्री ने समारोह में द टाकिंग ट्विटर पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने का यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पुस्तक बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। अंतरा दुबे और श्लोक दुबे ने स्टार्टअप के रूप में बहुत शानदार कार्य किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्टार्टअप और मेक इन इंडिया जैसे अवसर देकर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। देश के लाखों युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर नई सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं। समारोह में समाजसेवी परमजीत सिंह डंग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उप मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत श्री देवेन्द्र दुबे, डॉ प्रवीण दुबे ने किया। समारोह का संचालन डॉ आरपी तिवारी ने किया। समारोह में पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button