रीवा

Rewa news, नव निहालों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने चलाए जाएंगे अलग अलग महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान।

Rewa news, नव निहालों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने चलाए जाएंगे अलग अलग महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान।

 

विराट वसुंधरा
रीवा। जिले के सिरमौर सिविल अस्पताल द्वारा शासन के आदेशानुसार बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य दिलाने के उद्देश्य से आगामी 23 जून से 25 जून 2024 तक पोलियो अभियान एवम 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 जून को बूथ स्तर पर क्षेत्र के 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी वहीं 24 और 25 जून 2024 को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगे जिससे कोई बच्चा दवा से वंचित न रह जाए साथ ही 25 जून 2024 से 27 अगस्त 2024 तक दस्तक अभियान के माध्यम से 05 साल से कम उम्र के सभी बच्चों की खून की कमी की जांच एवम 06 माह से 05 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कराई जायेगी, एवम 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी इसके अलावा इस अभियान के तहत बच्चों को दस्त रोग निमोनिया और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सिविल अस्पताल सिरमौर बीएमओ डॉक्टर प्रशांत शुक्ला, बाल्य एवम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर. के. ओझा, बीपीएम केसरी त्रिवेदी, बी सी एम साधना वर्मा, के दिशानिर्देश में महत्वपूर्ण अभियानों को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभियानों की सफलता और जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सिविल अस्पताल सिरमौर अंतर्गत प्रत्येक गांव की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दीवाल लेखन जागरूकता रैली जैसे माध्यमों से अभियान के प्रति लोगों को रिझाने एवम जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बाकायदा प्रशिक्षित कर अभियान के महत्व को बताया गया, सिविल अस्पताल सिरमौर में बरिष्ठ डॉक्टर आर. के. ओझा और बी पी एम केसरी त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ, वहीं ग्राम पंचायत हर्दी कला की आशा कार्यकर्ता प्रभा द्विवेदी द्वारा गांव में दीवार लेखन का कार्य कराया गया साथ ही लोगों से व्यक्तिगत तौर से मिलकर भी पल्स पोलियो और दस्तक अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button