E-paper

Rewa news:कर्मचारी ने की अभद्रता, आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे!

Rewa news:कर्मचारी ने की अभद्रता, आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे!

 

 

 

 

रीवा. आरटीओ विभाग कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना दिया। आरटीओ ने जब उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कार्यकर्ताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

 

 

 

 

 

आरटीओ कार्यालय में एक व्यक्ति अपने काम के लिए पिछले दस दिनों से चक्कर काट रहा था। उसके काम के लिए कर्मचारी टालमटोल कर रहे थे। पीड़ित ने इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत को जानकारी दी। इस पर उन्होंने आरटीओ कार्यालय के संबंधित कर्मचारी को फोन कर मामले के संबंध में जानकारी ली तो कर्मचारी द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। इस पर पूर्व जिपं अध्यक्ष कार्यालय पहुंच गईं।

 

 

 

 

 

 

वहां पर कर्मचारी द्वारा सही व्यवहार नहीं किया गया, जिससे वे धरने पर बैठ गईं। जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक विद्यावती पटेल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान आरटीओ ने पहुंचकर उनसे मांगों के संबंध में चर्चा की। आरटीओ ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा वरिष्ठ कार्यालय के लिए की है जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान रवि तिवारी, अशोक पटेल पूर्व पार्षद, युथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनूप चंदेल, एनएसयूआई पंकज उपाध्याय, रवि सुमित सिंह, मुस्ताक खान, वसीम राजा, बृजेन्द्र शुक्ला, संतोष पटेल, सौरभ तिवारी अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button