TATA TCS: टाटा की इस कंपनी को हुआ ₹50,000 करोड़ का नुकसान, कर्मचारियों पर मंडराया संकट! 

टाटा की इस कंपनी को हुआ ₹50,000 करोड़ का नुकसान, कर्मचारियों पर मंडराया संकट!

TATA TCS:  मुंबई टाटा ग्रुप की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को भारी वित्तीय झटका लगा है। हाल ही में इसके बाजार मूल्यांकन में ₹53,185 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है।

क्या होगा कर्मचारियों पर असर?

टीसीएस हर साल अप्रैल में वेतन वृद्धि और बोनस की घोषणा करती है, लेकिन इस नुकसान के बाद इसके प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शेयर बाजार में गिरावट

पिछले सप्ताह टीसीएस के शेयरों में 2.82% की कमी आई, जिससे बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी पर भी दबाव बढ़ा। इसके अलावा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों को भी नुकसान झेलना पड़ा है।

निवेशकों के लिए क्या करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट मंदी के रुझान के कारण हुई है। लंबी अवधि के निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version