देशमनोरंजन

गर्म हवा का गुब्बारा ऊपर क्यों उठता है? जाने

हॉट एयर बैलून हवाई यात्रा (hot air balloon air travel) का एक हल्का और रोमांचक साधन है। गर्म हवा के गुब्बारे का उपयोग पर्यटकों को कई पर्यटन स्थलों तक ले जाने के लिए किया जाता है। गर्म हवा के गुब्बारे में एक बड़ा गुब्बारा होता है। इसके नीचे एक लकड़ी की टोकरी है। कुछ उपकरण आग जलाकर अपने अंदर की हवा को गर्म करते हैं।

 

जब यह हवा गर्म हो जाती है, तो यह गुब्बारा टोकरी में बैठे यात्रियों को सैर कराने निकल जाता है, लेकिन केवल गर्म हवा ेइस गुब्बारे को इतने वजन के साथ ऊपर ले जाती है! कैसे? दरअसल, गर्म हवा का घनत्व ठंडी हवा के मुकाबले कम होता है। जब हवा को गर्म किया जाता है। तब वह फैलती है और घनत्व कम होने के कारण हल्की हो जाती है। इससे वह ऊपर उठने लगती है और गुब्बारे को ऊपर उठाने लगती है।

आजकल के गुब्बारे नायलॉन से बने होते हैं। इस कारण हवा इनमें से निकलती नहीं है। यह गुब्बारा हवा में होता है, तो प्रोपेन बर्नर द्वारा लगातार जरूरत के हिसाब से हवा को गर्म किया जाता हैै। इस प्रकार यह गर्म हवा का गुब्बारा ऊपर उठता है।वर्तमान में अधिकतर गुब्बारे नायलॉन से बनाए जाते हैं। इस कारण इनमें से हवा निकलती नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button