मोनालिसा हर जगह छाई हुई हैं! गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं, अब बनेगी हीरोइन! डायरेक्टर ने चमकाई किस्मत
Monalisa News: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा आज हर जगह छाई हुई हैं! सोशल मीडिया से लेकर गूगल ट्रेंड तक, हर कोई ‘मोनालिसा कौन है?’ यह सर्च कर रहा है। उनकी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान ने इंटरनेट पर धूम मचा दी और अब उनकी किस्मत बदल चुकी है! फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य भूमिका के लिए साइन कर लिया है।
मोनालिसा का नया अवतार – माला से माया नगरी तक!
अब तक जो मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचती दिख रही थीं, वे जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी।
फिल्म में वे रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी, जो आर्मी में जाने का सपना देखती है।
मुंबई में तीन महीने की एक्टिंग ट्रेनिंग के बाद वे पूरी तरह से बॉलीवुड के लिए तैयार हो जाएंगी।
किस्मत चमकी – अब मिलेगी स्टारडम!
मोनालिसा को इस फिल्म के लिए 21 लाख रुपए फीस मिली है, जिसमें से 1 लाख रुपए साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए गए हैं।
कल तक सादा जीवन जीने वाली लड़की अब बड़े पर्दे पर बनाएगी अपनी नई पहचान!
क्या मोनालिसा बॉलीवुड की नई सनसनी बनेंगी या सिर्फ एक बार की चर्चा? यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इतना तो तय है कि उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया है!