देशलाइफ स्टाइल

राशिफल: चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, क्या कहते हैं आपके सितारे? यहां जानें

राशिफल: चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी, क्या कहते हैं आपके सितारे? यहां जानें

आज 1 अप्रैल 2025, मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ग्रहों की चाल और चंद्रमा का गोचर आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा? क्या आपका दिन शुभ रहेगा या आपको सावधान रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन भाग्य साथ देगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: केसरिया
लकी नंबर: 10
आज की सलाह: हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दिन आरामदायक रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। रिश्तों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 14
आज की सलाह: वाहन सावधानी से चलाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini) – क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह तालमेल बनाए रखें। सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 7
आज की सलाह: श्री विष्णु का ध्यान करें।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपके लिए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने का दिन है। बॉस आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। थकान महसूस हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
लकी नंबर: 11
आज की सलाह: बजरंगबली को लाल गुलाब अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
लकी नंबर: 28
आज की सलाह: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज खुशनुमा और सकारात्मक दिन रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: तोता हरा
लकी नंबर: 23
आज की सलाह: माता दुर्गा को इलायची और मिश्री अर्पित करें।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का दिन खुशमिजाज रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 15
आज की सलाह: माता रानी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कुछ अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं, लेकिन सकारात्मकता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी में नई संभावनाएं बनेंगी।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 27
आज की सलाह: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे

आज नौकरी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर दूसरों की बातों में न आएं। खर्चे बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 28
आज की सलाह: केले के पेड़ को जल अर्पित करें।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज काम और आराम में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: ऑरेंज
लकी नंबर: 24
आज की सलाह: नॉनवेज और शराब से परहेज करें।

कुंभ राशि (Aquarius) – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वित्तीय सहायता मिल सकती है। शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 16
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। खर्च अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक समय अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 10
आज की सलाह: सुंदरकांड का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button