भोपालमध्य प्रदेश

MP news, IAS और IPS के हुए ट्रांसफर रीवा नगर पालिक निगम आयुक्त संस्कृति जैन बनी सिवनी कलेक्टर, कई अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

MP news, IAS और IPS के हुए ट्रांसफर रीवा नगर पालिक निगम आयुक्त संस्कृति जैन बनी सिवनी कलेक्टर, कई अधिकारियों के हुए ट्रांसफर।

गोवंश हत्या मामले के बाद हटाए गए सिवनी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक।

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में गोवंश हत्या मामले में डॉ मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल और राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है, मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कलेक्टर क्षितिज सिंघल को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया है तो वहीं, नगर पालिक निगम रीवा की आयुक्त 2015 बैच की संस्कृति जैन को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

हटाए गए एसपी।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को सिवनी पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और उसके स्थान पर इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता को सिवनी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

कई अधिकारियों के हुए ट्रांसफर।

मध्यप्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में इंदौर पीटीसी पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को इंदौर देहात का पुलिस अधीक्षक, बनाया गया है पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सुधार अशोक गोयल को मानव अधिकार आयोग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भॉरी भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button