मध्य प्रदेश

MP news, पुराने जमाने के इस ऐतिहासिक महाराज वाड़ा भवन को दी जा रही हेरिटेज होटल की शक्ल।

MP news, पुराने जमाने के इस ऐतिहासिक महाराज वाड़ा भवन को दी जा रही हेरिटेज होटल की शक्ल।

10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराज वाड़ा भवन को बनाया जा रहा हेरिटेज होटल कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का लिया जाएगा।

उज्जैन। शहर स्थित पुराने जमाने का प्रसिद्ध महाराजवाड़ा भवन को हेरिटेज होटल की शक्ल देने का काम तेजी से चल रहा है यहां तो हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह चौहान ने हेरिटेज होटल के रूप में महाराजवाड़ा भवन का लोकार्पण किया था होटल के रूप में लोकार्पण तो हो चुका था लेकिन निर्माण कार्य अधूरा था होटल निर्माण कार्य को गति देने के लिए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्थल निरीक्षण किया इसके साथ ही एमपी टूरिज्म विभाग की अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तेजी से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के समीप स्थित महाराजवाडा भवन को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। आज मंगलवार को सुबह कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने महाराजवाड़ा भवन पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी एमपी टूरिज्म और संबंधित ठेकेदार को तेजी के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसा रहेगा हेरिटेज होटल।

उल्लेखनीय है कि सिहंस्थ 2028 के तैयारियों के क्रम में महाराजवाडा भवन को हेरिटेज होटल बनाया जा रहा है। जिसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रिस्टोरेंट आदि कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूरा कराएं। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button