मध्य प्रदेश

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची शहडोल जिले के ब्यौहारी।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची शहडोल जिले के ब्यौहारी।।

सांसद गणेश सिंह शहडोल संभाग जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित।

ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करकी मंडल में हुई विशाल आम सभा सीधी सांसद रीती पाठक ने किया सम्बोधित।

शहडोल। मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा आज ब्योहारी पहुंची इस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शरद जुगलाल कोल ने जन दर्शन यात्रा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया फिर जन आशीर्वाद यात्रा ब्योहारी से चलकर करकी पहुंची जहां बिसाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

 

विश्रामगृह व्यवहारी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां की गिनाई और कहा कि व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जावान विधायक ने अपने विधान सभा क्षेत्र में लगभग 1700 करोड़ के निर्माण कार्य शुरू है जिससे ब्योहारी क्षेत्र का समुचित विकास किया जा रहा है जिससे जनता खुश हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में एक सौ पचास सीटें जीतने का दावा किया जब पत्रकारों ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर गुटबाजी हावी है सांसद गणेश सिंह ने पार्टी के अंदर गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि हम सब एक जुट है और सभी साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button