मध्य प्रदेशसिटी न्यूज

satna news : कांग्रेस विपक्ष के रूप में लोकतंत्र के मजाक का विषय बनी: प्रतिमा

satna news ।मध्य प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा को मध्यप्रदेश सहित देशभर में इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। वहीं कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी लोकतंत्र में मजाक का विषय बन गयी है। यह भी पहली बार होगा कि कांग्रेस में अपनी नीति-नेतृत्व और सनातन विरोधी मानसिकता के कारण भगदड़ मची हुई है। अब तक सर्वाधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़ी है और भाजपा को अपनाया है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी ने यह बात कही. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जिला मंत्री कामता पांडेय जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू उपस्थित रहे।श्री मती बागरी ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। यह बजट 2024 विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है।

भाजपा के श्री मती बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा बताई गई चार जातियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार लगातार कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार का हाल ही में 03 जुलाई को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने के साथ 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है। मध्यप्रदेश में इतिहास रचते हुए भाजपा ने पहली बार 29 में से 29 सीटें जीती है। यह रिकार्ड अब कोई भी तोड़ नहीं सकता है सिर्फ बराबरी कर सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी का मत प्रतिशत 2014 से सतत् बढ़ रहा है। 2019 में वोट प्रतिशत 58.00 था, जो 2024 के चुनाव में बढ़कर 59.27 हो गया है।

मध्यप्रदेश सरकार का बजट कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। हमारे कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दोगुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम 2023-24 के बजट की तुलना में बिना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13 हजार 465 रूपये थी, जो कि बढ़कर अब लगभग 11 गुना हो गई है। जनवरी-2024 में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आये हैं। पिछले 10 वर्षो में चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में लाखों मकान बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट डॉ. मोहन यादव की सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन

विकास को मिली गति

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से 299 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ, 676 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेस-वे, 450 किलोमीटर के मालवा-निमाड़ विकास पथ, 330 किलोमीटर के बुंदेलखण्ड विकास पथ एवं 746 किलोमीटर के मध्य भारत विकास पथ के कार्य गतिमान हैं। भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में सुगम यातायात के लिये एलीवेटेड कॉरीडोर निर्माणाधीन हैं। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन शहर में बायपास के साथ शहर में आने वाले सभी मार्गों को 4 लेन अथवा 8 लेन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2024-25 में लगभग 1 हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण एवं लगभग 2 हजार किलो मीटर सड़कों का नवीनीकरण होने जा रहा है। जल-जीवन मिशन प्रारंभ कर जल क्रांति को जन्म दिया है। इस योजना के तहत 70 लाख 86 हजार 293 घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंची चुकी है। प्रति वर्ष प्रति किसान रूपये 12 हजार की सम्मान निधि लगभग 82 लाख किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।

रोजगार और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

श्री मती बागरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर भर्ती प्रारंभ की जा रही है। इसके साथ ही 7500 से अधिक पुलिस और 11 हजार से अधिक शिक्षकों के पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनके साथ ही अन्य विभागों के हजारों रिक्त पदों पर भी भर्ती की तैयारी है।

महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

श्री मती बागरी ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को बराबरी का हक दिया है। भाजपा सरकार की लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वामित्व का अधिकार दिए जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। प्र

 

हर वर्ग के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय 3000 रू. प्रति बोरा से बढ़कर 4000 रू. किया गया है। 35 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ देने का निर्णय किया गया है। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए नामांतरण, बंटवारा और सीमाकंन के 3 लाख 70 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया है। 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रू. का स्व-रोजगार ऋण वितरित किया गया है।

 

कांग्रेस सनातन और राष्ट्रविरोधियों के साथ

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां जनता के आशीर्वाद के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पूरी पारदर्शिता, प्रमाणिकता और परिश्रम के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करती रही है,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र और गैरकानूनी टिप्पणियां, कांग्रेस नेतृत्व का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार राजनीतिक परिदृश्य को दूषित करता है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद भी आत्म अवलोकन की अपेक्षा हुड़दंग और अराजकता कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। विकृत भाषा, तथ्यहीन आरोप, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस का नियमित व्यवहार बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस भारत का विरोध और भाजपा का विरोध करते करते अब हिन्दुओं का अपमान करने में गर्व महसूस करने लगी है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अपने दायित्व का ध्यान रखते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जुटी है। हमारा विचार राष्ट्र प्रथम है और हमारी प्रेरणा अंत्योदय है। अभी हमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए हमे अपनी बूथ समिति के सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक बढ़ाना है। पन्ना प्रमुख की संकल्पना को पूर्णतः सिद्ध करना है, क्योंकि ’संगठन तंत्र की शक्ति ही, वैभव का चित्र सजाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button