MP news, राज्य सरकार के इस आदेश से भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप, अब संपत्ति होगी राजसात।
मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को आए दिन लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा रहा है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारी की अब सामत आने आने वाली है। बताया जाता है कि जिन अधिकारियों कर्मचारियों के यहां लोकायुक्त की छाप मार कार्यवाही में करोड़ों की संपत्ति मिली है जो आए से अधिक अर्जित की गई अवैध संपत्ति है उसे सरकार अब राजसात करेगी सूत्र बताते हैं कि सरकार ने लोकायुक्त को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध न्यायालय में भ्रष्टाचार अधिनियम का केस भी चलेगा और उनकी अवैध संपत्ति भी राजसात की जाएगी।
नोटिस हुई प्रकाशित।
इसकी शुरुआत हो चुकी है जहां वर्ष 2015 में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खाद्य विभाग के अधिकारी अश्विनी नायक के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम ने दबिश छापामार कार्यवाही की थी इस दौरान अधिकारी के यहां आय से अधिक संपत्ति मिली थी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रकरण चल रहा है कोर्ट द्वारा उनकी संपत्ति से संबंधित जानकारी चाही गई है और अगर जानकारी नहीं दी जाती तब उनकी संपत्ति को सरकार राजसात करेगी। इस संबंध में सरकार ने राज्य पत्र में नोटिस भी प्रकाशित कर दिया है।
भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी आए दिन लोकायुक्त द्वारा धरे जा रहे हैं भ्रष्ट अधिकारियों के यहां समय-समय पर लोकायुक्त टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की जाती है जहां भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के यहां आय से अधिक संपत्ति मिलती है ऐसे मामलों को लेकर अब सरकार सख्त हो रही है आय से अधिक पाई गई संपत्ति को राजसात करने की जरी नोटिस के बाद अब भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।