मध्य प्रदेश

मैं सांसद मंत्री नहीं आप सबका सेवक हूॅ-केन्द्रीय मंत्री

मैं सांसद मंत्री नहीं आप सबका सेवक हूॅ-केन्द्रीय मंत्री

 

 

अटल सभागार में छत्रसाल ठेला यूनियन के साथ लगाई चौपाल

 

 

 

 

छतरपुर। रविवार को केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने जन चौपाल के माध्यम से लोगों से चर्चा की है। यह चर्चा उनके द्वारा विगत दिनों से शहर में की जा रही है। इसी क्रम में शहर के अटल सभागार में हाथ ठेला यूनियन के साथ जनचौपाल लगाकर उनकी समस्याओं सहित शहर के बारे में चर्चा की है। इसके बाद वार्ड क्रमांक 19 पहुंचे और बूथ क्रमांक 193, 194 में सभी वार्ड वासियों के साथ जनचौपाल लगाकर समस्याओं को सुना और तत्काल समस्याओं का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को अ वगत कराया है। इसी दौरान उन्होंने सभी के साथ भोजन भी किया है।

 

 

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जन चौपाल शुरू की थी। उन्होंने यह छतरपुर बस में नहीं बल्कि अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र में जन चौपाल को शुरू किया था। क्योंकि उनको यह पता था कि लोग एकत्रित होकर एक दूसरे से समस्याओं की चर्चाओं को सैर करते है। इसी क्रम में आज रविवार को डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने शहर के मोटे के महावीर मंदिर के पास अटल सभागार में छत्रसाल यूनियन से चर्चा करने के लिए चौपाल लगाई है। इस चौपाल में उन्होंने यूनियन को हो रही समस्याओं को सुना और समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया है। सांसद की चौपाल के दौरान छत्रसाल ठेला यूनियन के अध्यक्ष भोले साहू सहित यूनियन के सभी लोग उपस्थि रहे।

 

 

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि रविवार को ही अटल सभागार में जन चौपाल के बाद केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 193, 194 में भी जन चौपाल लगाई गई। जहां बूथ के सभी लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है। साथ ही उन्होंने वार्ड की सभी समस्याओं से रूबरू होकर मौजूद लोगों के साथ दोपहर का भोजन भी किया है। सांसद की जन चौपाल के दौरान विनय पटैरिया, जीतेन्द्र घोष, रवि त्रिपाठी, रज्जन परमार, सुरेन्द्र तोमर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button