मध्य प्रदेश

BHOPAL NEWS : भाजपा ने 40 लाख से अधिक डिजिटल सदस्य बनाए: शर्मा

BHOPAL NEWS , मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि पार्टी अपने संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान अब तक 40 लाख से अधिक सदस्य डिजिटल बना चुकी है।

श्री शर्मा यहां इस अभियान के संदर्भ में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में पार्टी के 41 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता मैदान में उतरे हैं, जिन्होंने 64 हजार 871 बूथों पर प्रचार किया है. डिजिटल तरीके से अब तक 40 लाख 92 हजार 401 सदस्य बनाये जा चुके हैं.

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान बनाएंगे. रविवार को किसान सदस्यता दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में 6 लाख नये सदस्य बनाये.

उन्होंने सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस सूची में मंदसौर, इंदौर नगर, अशोक नगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल नगर, पन्ना और आगर शामिल हैं. वहीं, इंदौर-1, मल्हारगढ़, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट और नर्मदापुरम विधानसभा में पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है।

उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रति बूथ न्यूनतम 100 सदस्य होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button